Uttarakhand News 10 June 2026: मुन्स्यारी से चंपावत होते हुए टनकपुर की ओर जा रही कार टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के पास दुर्घनाग्रस्त होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में कार में सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है, जबकि दो का उपचार उपजिला चिकित्सालय टनकपुर में चल रहा है। सभी घायल हरियाणा सोनीपत के रहने वाले हैं।

तीन घायल हायर सेंटर रेफर
कार कार संख्या-एचआर, 10 एएन- 7221 पिथौरागढ़ जनपद के मुन्स्यारी से सोनीपत (हरियाणा) जा रही थी। बुधवार तड़के 3:21 बजे कार नेशनल हाईवे पर चल्थी-कठौल के बीच असंतुलित होकर खाई में गिर गई। घटना में चालक सहित पांच यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस मौके पर पहुंंचे और रेस्क्यू कर सभी घायलों को 70 मीटर गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। 108 एंबुलेंस से उन्हें उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय भेजा गया।