Uttarakhand News 10 June 2026 खटीमा: TUCC (ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन कमेटी) उधम सिंह नगर की आयोजित बैठक में आदर्श कॉलोनी, डिग्री कॉलेज रोड, खटीमा निवासी प्रकाश चंद्र भट्ट पुत्र माधवानंद भट्ट को संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, श्रमिकों एवं आम जनमानस से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद्र भट्ट ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों का आभार जताया और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, अवतार सिंह, लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, संतोषी, कमला, अनारकली, सतीश राणा, प्रमोद सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।












