Uttarakhand News 18 April 2026: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल करने वाली दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रुद्रपुर की छात्रा हर्षा को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 500 में 500 अंक प्राप्त करने पर सीबीएसई मुख्यालय नई दिल्ली ने बुलाकर विशेष सम्मान प्रदान किया है।

साथ ही हर्षा के अभिभावक, विद्यालय चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर और वाइस चेयरमैन हरमन सिंह ग्रोवर भी सम्मानित किया गया।

देशभर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत
समारोह में सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता (आईएएस), परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज और निदेशक (संबद्धता) जे.पी. चतुर्वेदी ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां देशभर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होती हैं। इस अवसर पर संयम भारद्वाज ने हर्षा को सीबीएसई पाडकास्ट में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

सीबीएसई अधिकारियों ने हर्षा के अभिभावकों के सहयोग और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन ने हर्षा की सफलता को संस्थान की अनुशासित शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।

चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।