Uttaranchal News, 1 अक्तूबर 2022: चम्पावत। सीओ विपिन चन्द्र पन्त को अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए वर्ष 2018 में घोषित केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी अशोक कुमार ने प्रदान किया। एसपी देवेन्द्र पींचा ने सीओ विपिन चन्द्र पन्त सम्मान मिलने पर बधाई दी है। साथ ही भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह मेहनत व लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

उत्कृष्ट विवेचना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 20.11.2014 की रात्रि 21.10 बजे जनपद नैनीताल के थाना काठगोदाम क्षेत्र के रामलीला मैदान शीशमहल में वैवाहिक कार्यक्रम से एक बच्ची उम्र लगभग 05-06 वर्ष कही गुम हो गयी थी जिस हेतु थाना काठगोदाम में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी। दिनांक 25.11.2014 को उक्त बच्ची का शव गोला नदी के किनारे से बरामद किया गया। उक्त प्रकरण गम्भीर प्रवृत्ति व शान्ति व्यवस्था से जुड़ा होने के कारण विवेचना तात्कालीन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुंआ श्री विपिन चन्द्र पन्त के सुपुर्द की गयी। विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन के दौरान प्रकाश में आये 03 अभियुक्तो (अख्तर अली, प्रेमपाल तथा जुनियर मसीह) को लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

विवेचक द्वारा अभियोग में विवेचना के दौरान वैज्ञानिक व पर्याप्त साक्ष्यों का प्रयोग करते हुए निर्धारित समय से पूर्व 60 दिवस के के अन्दर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित कर न्यायालय में दौराने विचारण कुशल पैरवी के आधार पर न्यायालय विशेष पॉक्सो कोर्ट हल्द्वानी, जनपद नैनीताल द्वारा घटना में मुख्य अभियुक्त अख्तर अली को मृत्यु दण्ड तथा सहअभियुक्त प्रेमपाल को 05 वर्ष के कठोर कारावास से दण्डित किया गया।