Uttarakhand News 17 Sep 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिपुर कालसी स्थित नए यमुना घाट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां जमुना धाम स्थित माता यमुना की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिपुर घाट से कालसी क्षेत्र को बड़ी पहचान मिलेगी।सरकार लगातार मंदिरों को विकसित करने के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर हरिपुर यमुना घाट, हनोल मास्टर प्लान, लाखामंडल मास्टर प्लान आदि कार्य किया जा रहे हैं।