Uttarakhand News 17 Aug 2026: देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी के एक कैडेट की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झज्जर, हरियाणा निवासी कैडेट निशांत धनखड़ को नौ अगस्त को दौड़ लगाते समय बेहोश होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर किया गया। 15 अगस्त को कैडेट की इलाज के दौरान मौत हो गई। कल उसका अंतिम संस्कार किया गया।