Uttarakhand News 17 July 2026: जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गयी। यह हादसा हरिद्वार देहरादून रेलवे ट्रेक पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वैदिक नगर रायवाला के पास हुआ।
प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मृतक की पहचान आयुष शाह निवासी वैदिक नगर रायवाला के रूप में हुई है। वैदिक नगर के पास ही रेलवे ट्रैक है।
आयुष सुबह के वक्त रेलवे ट्रेक की तरफ गया था। घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।










