Uttarakhand News 17 July 2026: भीमताल के खुटानी में स्थित एक पेट्रोल पंप से गुरुवार को एक स्कार्पियो वाहन स्वामी ने पेट्रोल भराया और मौका मिलते ही बिना पैसा दिए भाग निकला।

पेट्रोल कर्मी ने स्कूटी से उसका पीछा किया। करीब दो किमी दूर गोरखपुर चौराहे के समीप उसे पकड़ा लिया। जिसके बाद चालक इस हरकत पर शर्मिंदा होने के बजाय बहस करता नजर आया। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।