Uttarakhand News 25 Aug 2026: पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर मंगलवार सुबह ब्यालधार (पांगला से दो किमी आगे) के पास अचानक भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई, जिससे दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। हालांकि, बीआरओ की 65 आरसीसी ग्रेफ टीम ने पहले ही भूस्खलन की आशंका भांप ली थी और वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
बीआरओ अधिकारी ने बताया कि दो जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम चल रहा है, और शाम तक सड़क खोलने की उम्मीद है। थाना पांगला के हेड कांस्टेबल सोबन बनग्याल ने सभी वाहन स्वामियों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की है।










