Uttarakhand News 23 Sep 2026: कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के माला गोरखपुर स्थित एक कार एक्सेसरीज के गोदाम में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में गोदाम के अंदर रखा कीमती माल पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

स्थानीय लोगों ने जब गोदाम से आग की लपेटें और धुआं निकलते देखा, तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर दमकल की टीमें दो वाटर टेंडर के साथ पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम आग पर काबू पाने में सफल रही।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि आग बुझाने में करीब 5-6 वाटर टेंडर इस्तेमाल हुए। फिलहाल आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।