Uttarakhand News 24 Sep 2026: देहरादून। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 29 सितंबर को देहरादून में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।
मेले में 18 निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों पर 904 युवाओं के चयन का अवसर मिलेगा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।
सेवायोजन विभाग ने युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
मेले के दिन भी कराया जा सकेगा पंजीकरण
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में देहरादून के साथ अन्य जिलों के बेरोजगार युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में पूर्व पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। मेले के दिन भी पंजीकरण कराया जा सकेगा।
रोजगार मेले में विदेश में रोजगार का अवसर भी युवाओं के लिए उपलब्ध रहेगा। सेवायोजन विभाग की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत दुबई के निर्माण क्षेत्र में रोजगार के लिए आइटीआइ प्रमाणपत्र धारक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए छह माह का अनुभव और न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
इन कंपनियों में नौकरी का अवसर
कैंप 108,
स्काई विंग एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड,
बजाज आटो,
बजाज कैपिटल,
टाटा इलेक्ट्रानिक,
टाटा मोटर्स,
आरएसपीएल मैनपावर,
महिंद्रा एंड महिंद्रा,
बार्बीक्यूनेशन,
अकल इनफारमेशन सिस्टम लिमिटेड गुरुग्राम,
मेंटर वाटर एक्सपर्ट,
नील मेटल हरिद्वार समेत 18 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी,










