Uttarakhand News 21 Aug 2026: लालकुआं के मोटाहल्दू क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के बहाने दो युवकों को कार में बंधक बनाकर पीटा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि बीते आठ अगस्त को दो युवकों में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में मोटाहल्दू निवासी दीपक सिंह बिष्ट ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 19 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर बलवंत सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू, कमल सिंह बिष्ट उर्फ सोमी, दीपक जोशी निवासी मोटाहल्दू और मोहित कुमार निवासी मोतीनगर चौराहा को पकड़ा था।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि आरोपी और पीड़ित पक्ष दोनों पूर्व में दोस्त थे। कुछ दिन पहले हुई आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ था। सभी आरोपियों को पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है।