Uttarakhand News 12 Aug 2026: स्कूल बस की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसा ज्वालापुर में ऊंचे पुल पर हुआ। मृतका की पहचान शीबा निवासी शेरकोट, बिजनौर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि शीबा सुबह नौकरी के लिए जा रही थी। इसी दौरान पुल पर एक स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस किसी नामी स्कूल की बताई जा रही है। पुलिस ने स्कूल बस व चालक की तलाश शुरू कर दी है।