Uttarakhand News 2 Oct 2026: राष्ट्रीय राजमार्ग 309 काशीपुर बुआखाल पर तड़के डंपर व स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी घायल है। घटना के दौरान स्कॉर्पियो वाहन तेज गति में होने की वजह से पलट गया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी यतीश पुत्र सुरेश अपनी पत्नी शीतल यादव पत्नी जितेश के साथ देर रात रामनगर की ओर आ रहे थे। स्कॉर्पियो वाहन को जितेश चला रहा था।

स्कॉर्पियो वाहन पलटा
पुलिस के मुताबिक रात 1:45 पर स्कॉर्पियो व उपखनिज लेकर काशीपुर की ओर जा रहा डंपर टकरा गए। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो वाहन पलट गया। जिसमें दोनों नीचे दब गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मृतक यतीश की फाइल फ़ोटो।
इसके बाद उधर से गुजर रहे लोगों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को बाहर निकाला। सरकारी अस्पताल लाने पर चिकित्सक ने जितेश को मृत घोषित कर दिया।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पर्यटक नैनीताल की और जा रहे थे। शादी को चार माह ही हुए थे। मृतक की पत्नी को रात में हायर सेंटर रेफर कर दिया था।