Uttarakhand News 06 Aug 2026: बुधवार देर रात से हो रही लगातार मूसलधार बारिश के चलते जौनसार-बावर और चकराता क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर हैं। कई मोटर मार्ग भूस्खलन और मलबा आने के कारण यातायात के लिए बंद हो गए हैं।

वहीं चकराता का प्रसिद्ध टाइगर फॉल भी तेज बहाव के साथ पूरे उफान पर है।

प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों व झरनों के आसपास न जाने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। सड़कें खुलवाने के लिए संबंधित विभागों की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। हालात पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।