Uttarakhand News 27 April 2026: जुर्स कंट्री क्लब हाल में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी विधानसभा चुनाव और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

प्रदेशाध्यक्ष विशाल ठाकुर ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में तेजी से अपना जनाधार मजबूत कर रही है। आने वाले समय में प्रमुख राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आएगी।

उन्होंने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जा सके। प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने विधानसभा चुनाव की रणनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी प्रदेश की 20 से 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

चुनाव गठबंधन में लड़ा जाएगा या पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी, इस पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लेंगे। प्रदेश प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी कि राष्ट्रीय सचिव मोनिका अष्टवाल ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) जनता के मूलभूत मुद्दों को लेकर प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में यूपी के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

महिला सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, सुदृढ़ चिकित्सा सेवाएं और बेरोजगारी जैसे विषय पार्टी के मुख्य एजेंडे में शामिल हैं। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव भार्गव, शहीद कादरी अख्तर, एनके पटेल, संवेद कुमार शर्मा, संजय कुमार, शंभू प्रसाद भट्ट, विदेश कुमार, जय अर्नाल्ड, प्रवीण कुमार कांडपाल, श्रवण कुमार जैन ,हरिद्वार के जिलाध्यक्ष गौतम कुमार आदि मौजूद रहे।