Uttarakhand News 15 June 2026: कालागढ़ कस्बे में बीती देर रात हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मानसिक रूप के कमजोर बताया जा रहा है। उसकी अभि तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
हाथी के हमले में एक की मौत
घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। कालागढ़ में नई कॉलोनी से शिव मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर हाथी ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस और कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के कर्मी मौके पर पहुंचे और हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ कर शव को कब्जे ने ले लिया।
मानसिक रूप से कमजाेर व्यक्ति था
पुलिस ने बताया कि हाथी के हमले में मारा गया व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर था और क्षेत्र में सड़कों पर घूमता रहता था। बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में उसके फोटो भेजे गए हैं।










