Uttarakhand news, 15 November 2022 : मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने के कारण आठ श्रमिकों की मौत हो गई। यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। हनथियाल जिले के उपायुक्त ने बताया कि हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूरों फंसे थे जिनमें से आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी हैं।
बताया जा रहा है कि पास के गांव के कुछ स्वयंसेवक और हनथियाल शहर के कुछ लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और दबे हुए कर्मियों को निकालने की कोशिश की गई. बचाव कार्य फिलहाल जारी है, राज्य सरकार ने भी मौके पर अन्य बचावदलों को भेजा|
हनहथियाल के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि घटना दोपहर तीन बजे हुई, जब एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिक जिले के मौदढ़ गांव में स्थित पत्थर की इस खदान में काम कर रहे थे, हादसे के वक्त इसमें दर्जनों लोग काम कर रहे थे। एक श्रमिक खदान में से निकलने में सफल हो गया, लेकिन बाकी ऐसा नहीं कर सके और वे मलबे में फंस गए। देर शाम तक मलबे से किसी को भी निकाला नहीं जा सका था।