Uttarakhand News 07 Mar 2026: ईरान और इजरायल युद्ध का असर भारत में रसोई गैस की महंगाई के रूप में सामने आने लगा है। जल्द युद्ध समाप्त न होने पर स्थिति और बिगड़ सकती है। सबसे ज्यादा प्रभाव एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों पर पड़ा है।

रसोई गैस सिलिंडर से लेकर व्यवसायिक सिलिंडर तक के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। चंपावत जिले में यह वृद्धि 25 रुपये से 142 रुपये तक है। चंपावत इंडेन गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक डीएस रावत ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतें सात मार्च से लागू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि 14.2 किलोग्राम एलपीजी घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 890.50 रुपये से बढ़कर 950.50 रुपये हो गया है। 10 किलो का घरेलू कंपोजिट सिलिंडर 643.50 रुपये से बढ़कर 668 रुपये का हो गया है। वहीं व्यवसायिक सिलिंडर में 141.50 रुपये की वृद्धि हुई है। पहले यह सिलिंडर 1859 रुपये में मिलता था, जो अब 2001.50 रुपये का हो गया है।