Uttarakhand News 07 Mar 2026: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शनिवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। कार्यक्रम में 2000 पुलिस आरक्षीयों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए गए।

इस दौरान अमित शाह ने सीएए के तहत पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता प्रमाण पत्र दिये। इसके बाद उन्होंने 1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

‘मेरे जिगर के टुकड़े’
अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड वालों की आवाज दिल्ली तक जानी चाहिए। तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की मुठ्ठी भीचीये और बोलिये भारत माता की जय। जय जय श्री राम। युवाओं को मेरे जिगर के टुकड़े कहकर बुलाया और देवभूमि को प्रणाम करता हूं।

कहा बाबा केदार, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहब को प्रणाम करता हूं। भाजपा की सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं। उत्तराखंड की जनता को बताने आया हूं एक जमाना था जब ये भूमि अपने अधिकार के लिए संघर्ष करती थी। यहां के अधिकारों को बचाने के लिए यहां के युवा मैदान में उतरे। कांग्रेस ने दमन किया, कई लोग बलिदान हुए। रामपुर तिराहा कांड आज भी लोग भूले नहीं हैं। तब अटल बिहारी बाजपेयी ने राज्य का गठन किया था।

आज उत्तराखंड विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। चार साल में सीएम धामी ने एक एक समस्या का निराकारन करने के लिए दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। आज नई न्याय संहिता की प्रदर्शनी का भी उद्घटन हो रहा है। सभी लोग ये प्रदर्शनी जरूर देखें। अंग्रेजों के बनाये 150 साल पुराने कानून को समाप्त कर नागरिकों की सुरक्षा के लिए न्याय संहिता बनाई गयी। 2028 से तीन साल में न्याय प्रक्रिया पूरी होगी। तीन साल में मुकदमा दर्ज होने से सुप्रीम कोर्ट तक की प्रक्रिया पूरी होगी।

कांग्रेस की सरकार होती तो ये आरक्षियों को नौकरी नहीं मिलती। कांग्रेस की सरकार होती तो पर्ची भी लगती खर्ची भी। अब किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं। नकल विरोधी कानून जो धामी जी ने बनाया उसके कारण ही यह संभव हुआ।

आज पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के हिंदुओं को नागरिकता दी गयी। इस देश पर हमारे जो हिंदू शरणार्थी आये हैं इस देश पर उनका उतना ही अधिकार है जितना नरेंद्र मोदी का अधिकार है। आजादी के बाद से इन लोगों को नागरिता से वंचित किया गया। ढेरों यातनाएं सहकर आये हैं। राहुल बाबा जितना विरोध करना है कर लो। इन शरणार्थियों को नागरिकता देकर रहेंगे। बंगाल में भी एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

2027 में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। हरिद्वार का कुंभ पूरे भारत की शान होता है। हमारी सरकार ने सीएए, राम मन्दिर, केदार नाथ धाम, बद्रीनाथ धाम,महाकाल, काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर समेत कई रुके काम पूरे किये। पीएम मोदी ने सीमांत गांव के मध्यम से सीमांत गाँव का विकास कर वहां पलायन रोकने की पूरी योजना बनाई है। कांग्रेस पार्टी ने पूरी ऊर्जा घुसपैठियों को बचाने में लगाई। दस हजार अतिक्रमण सीएम धामी ने उखाड़ फेंके। केदारनाथ धाम से लेकर कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुन कर देश से बाहर भगाएंगे। जो भारत का नागरिक नहीं है उसका नाम मतदाता सूची से कटना चाहिए।

हमारे विरोधी भो हमारी सरकार पर भृस्टाचार का आरोप नहीं लग सके। समान नागरिक संहिता के लिए सीएम धामी को बधाई देना चाहता हूं। उत्तराखंड यूसीसी को लागू करने वाला पहला राज्य बना है। पीएम मोदी ने डेमोग्रेफी चेंज केलिए कमेटी बना दी है।

187 करोड़ तक बजट था, सीएम धामी ने अभी 4770 करोड़ का बजट रखा। 26000 करोड़ से नये रेल प्रोजेक्ट, 100 फ्लाईओवर और पुल, आधुनिक हवाई अड्डा और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट बन रहा है। 2014 में प्रति व्यक्ति आय 125000 थी जो अब 250000 हो गयी है।

2027 में फिर से चुनाव आने वाला है। दोनों सीएम त्रिवेंद्र व धामी ने मन से उत्तराखंड की सेवा की है। उत्तराखंड को सभी छोटे राज्यों में पहले नम्बर पर ले जायेंगे। इसके बाद भारत माता की जय और जय जय श्री राम के नारों के साथ उन्होंने अपना संबोधन समाप्त किया।

दुनिया की आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा भारत: सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में एक भारत और श्रेष्ट भारत की ओर बढ़ रहा है। सशक्त भारत का संकल्प पूरा हो रहा है।भारत आज पूरी दुनिया की आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

कांग्रेस के मित्रों को विश्वपटल पर भारत की बढ़ती लोकप्रियता रास नहीं आ रही है। वे मोदी का विरोध करने के चक्कर में पूरे देश का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस अपने युवराज के अपरिपक्व नेतृत्व में देश विरोधी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने विकास के ऐतिहासिक मानक गढ़े है।

जनसभा स्थल पर खचाखच भीड़
कार्यक्रम के दौरान वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रदेश में संचालित विकास कार्यों और उपलब्धियों को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि राज्य सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताया गया।

जनसभा स्थल पर खचाखच भीड़ रही। शहर के एंट्री प्वॉइंट पर भी लोगों की भीड़ दिखी। वहीं जनसभा स्थल पर जोरदार नारेबाजी भी होती रही। अमित शाह की एक झलक पाने के लिए लोग उत्सुक दिखे।।

उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे। सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। वह यहां से हरिद्वार के लिए रवाना हुए और प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर बैरागी कैंप में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सभा के बाद चार वर्षों के विकास कार्यों को दर्शाती राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इसके बाद भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में सरकार की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। अमित शाह की हरिद्वार में संतों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। इस दौरे को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल माना जा रहा है।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी घर के अंदर नजर बंद
रुड़की। हरिद्वार में गृहमंत्री अमित शाह की रैली में काले झंडे दिखाने के लिए रवाना होने से पहले ही कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और उनके समर्थकों को सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने उनके घर के अंदर ही नजर बंद कर दिया। पुलिस का कहना है कि कांग्रेसियों को देर शाम तक नजर बंद रखा जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने पुलिस कार्रवाई का विरोध भी जताया

जनसभा स्थल पर खचाखच भीड़।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा आज पूरी दुनिया की आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

image
देहरादून एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने अमित शाह का स्वागत किया।