Uttarakhand News 26 May 2026: नैनीताल जिले के नौकुचियाताल झील किनारे मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का अज्ञात शव बरामद हुआ। शव को झील में देख क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गादत्त पलड़िया ने भीमताल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार पलड़िया ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मृतक कोई बाहरी व्यक्ति हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।