Uttarakhand News 23 Sep 2026: नंदा देवी महोत्सव को लेकर मंगलवार को भी हल्द्वानी बस स्टेशन पर नैनीताल जाने वाले यात्रियों की भीड़ नजर आई। बुधवार को महोत्सव के समापन के कारण सवारियों की संख्या और बढ़ेगी। इसलिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की गई है।

एआरएम संजय पांडे के अनुसार हल्द्वानी-काठगोदाम डिपो ने इस रूट पर कुल 19 गाड़ियों का संचालन किया। बसों से दो-दो चक्कर लगवाए गए।

आज नगर में निकलेगी मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा
भवाली। पिछले 7 दिनों से आयोजित नंदा देवी महोत्सव का बुधवार को समापन होगा। बुधवार को मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति को डोले के माध्यम से नगर भ्रमण कर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

नगर में 16 सितंबर से आयोजित नंदा देवी महोत्सव का आज (बुधवार) को समापन होगा। बुधवार की सुबह मां नंदा -सुनंदा की आरती व पूजा के बाद कन्या पूजन व भोग लगाया जाएगा। जिसके बाद दोपहर को मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति को डोले में रखकर, डोले को कंधो में उठाकर भक्त नगर भ्रमण कराएंगे।

नगर भ्रमण के बाद शिप्रा नदी में मां की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। जिसके लिए कमेटी के अध्यक्ष मनीष से भक्तो से अधिक से अधिक संख्या में पहुचने की अपील की है।

कमेटी के अध्यक्ष मनीष साह ने बताया कि गमंगलवार को बच्चो के फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। उन्होंने बताया बुधवार को माता के डोले को नगर भ्रमण के बाद मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।