Uttarakhand News 3 June 2026: पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग में जनता को जागरूक करने वाला पुलिस कर्मी ही साइबर ठगों का निशाना बन गया। साइबर ठगों ने पुलिस कर्मी के खाते से 1.71 लाख रुपये पार कर लिए। जानकारी के मुताबिक बेड़ीनाग कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी संजीव यादव ने तहरीर दी है। उसने बताया कि 30 मई को गूगल पे के माध्यम से खाते में जमा धन की जानकारी ली तो उसे संदिग्ध निकासी का पता चला। उसने बताया कि एक दिन पूर्व उसके बैंक खाते से 1.71 लाख रुपये की धनराशि नोवाकाम साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम ट्रांसफर की गई। बताया कि उन्होंने खुद से संबंधित को कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया। न तो किसी लिंक पर क्लिक किया और ना ही किसी के साथ खाते की कोई जानकारी साझा की। उन्हें खुद मालूम नहीं कि कैसे उनके खाते से साइबर ठगों ने धनराशि पार कर ली।
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।










