Uttarakhand News, 31 अक्टूबर 2022: चम्पावत। पाटी थाना क्षेत्र के बिरगुल निवासी एक व्यक्ति को पुलिस, एसओजी व एएनटीएफ ने 830 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
मुख्यमन्त्री द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में एसपी देवेंद्र पींचा पुलिस के निर्देसानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के क्रम में 30 अक्टूबर को थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत टाक खन्दक क्षेत्र से पुलिस, एसओजी व एएनटीएफ टीम द्वारा गोपाल सिंह पुत्र जोध सिंह, उम्र-40 वर्ष, निवासी बिरगुल, कोतवाली चम्पावत को 830 ग्राम चरस को परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना पाटी मे मु0FIR N0-18/2022 अन्तर्गत धारा 08/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी, एसओजी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह खड़ायत, कांस्टेबल मनोज बैरी, महेश मेहता, अशोक वर्मा, जीवन गर्व्याल, बसन्त पाण्डेय, मानवेन्द्र सिंह धौनी, गिरिश भट्ट शामिल थे।