Uttarakhand News 11 June 2026: ऋषिकेश कौड़ियाला क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव पांच दिन बाद शिवपुरी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार को शव बरामद हुआ।

छह जून की शाम करीब 6:15 बजे कौड़ियाला स्थित रिवेरा रेस्ट्रो के समीप एक व्यक्ति के गंगा नदी में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

क्षेत्रों में लगातार चला सर्च अभियान
डूबे व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय आशीष जैन निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई थी। घटना के बाद एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर नदी के विभिन्न संभावित क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चलाया।

एसडीआरएफ की टीमों ने पिछले कई दिनों से उपलब्ध सभी संसाधनों और आधुनिक सर्च तकनीकों का उपयोग करते हुए अभियान जारी रखा। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान शिवपुरी क्षेत्र से युवक का शव बरामद कर लिया गया।

इस मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आशीष जैन के रूप में की। एसडीआरएफ निरीछक कविन्द्र सजवान ने बताया कि क्षेत्र में पूर्व से लापता अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए भी सर्च अभियान लगातार जारी है।