Uttarakhand News 10 Aug 2026: रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में देर रात 48 वर्षीय फैक्ट्री कर्मी भगवत सिंह राणा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूलरूप से रानीखेत निवासी भगवत सिंह राणा पत्नी कविता देवी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।










