Uttarakhand New 2 Sep 2026: दून में बिना एथेनाल मिश्रण वाला प्रीमियम पेट्रोल अब पंपों पर मिलना शुरू हो गया है। इंडियन आयल के चकराता रोड व सहस्त्रधारा रोड पर स्थित फिलिंग स्टेशनों पर प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री शुरू हो गई है। हालांकि, प्रीमियम पेट्रोल की कीमत सामान्य पेट्रोल से करीब 66. 35 रुपये प्रति लीटर अधिक है।
इंडियन आयल के मंडल रिटेल सेल्स प्रमुख एवं राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की डिमांड के बाद सुविधा शुरू की गई है। फिलहाल 100 आक्टेन रेटिंग वाला यह प्रीमियम पेट्रोल शहर में दो पेट्रोल पंप पर उपलब्ध होने लगा है। इंडियन आयल की ओर से चकराता रोड स्थित आर्शीवाद फिलिंग स्टेशन और सहस्त्रधारा रोड पर सेठी फिलिंग प्वाइंट पर प्रीमियम पेट्रोल की सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
गुप्ता ने बताया कि पूर्व में भी प्रीमियम पेट्रोल कई स्थानों पर बिकता था, लेकिन डिमांड कम होने से पंप संचालकों ने इसे बंद कर दिया। शहर के अन्य पंप संचालकों की ओर से भी प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री को लेकर मांग की जा रही है। एथेनाल को लेकर चल रही चर्चाओं के कारण ग्राहक प्रीमियम पेट्रोल को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बता दें कि जिले में सामान्य पेट्रोल 101 रुपये और प्रीमियम पेट्रोल 167.35 रुपये के करीब बिक रहा है।
166 पंपों पर बिक रहा ई-20 पंट्रोल
ई-20 पेट्रोल को लेकर वाहन स्वामियों का भरोसा भी बढ़ा है। वर्तमान में जिले में इंडियन आयल, बीपीसीएल, एचपी, रिलायंस व नायरा के 166 पंप संचालित हो रहे हैं। जिन पर ई-20 पेट्रोल उपलब्ध हो रहा है। वहीं, प्रतिदिन करीब 8,500 किलोग्राम लीटर ई-20 पेट्रोल की बिक्री हो रही है।
महंगाई ने चीनी की फीकी, पाश कालोनियों के आसपास चीनी के भाव ज्यादा
चीनी के दामों में आए उछाल ने आमजन की परेशानी बढ़ा रखी है। केंद्र सरकार के सख्त कदमों के बाद भी चीनी की बढ़ती कीमतों पर विराम लगने का नाम नहीं ले रहा है। थोक बाजार में चीनी 6100 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रही है, जबकि फुटकर दुकानों व बाजार में चीनी को 65 से 75 रुपये किलोग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है।
खासकर, शहर की पाश कालोनियों के पास स्थित बाजारों व दुकानदार थोक रेट से कहीं अधिक कीमत पर चीनी बेच रहे हैं। वहीं, ई-कामर्स कंपनियां भी अपने प्लेटफार्म पर चीनी को 73 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव तक बेच रही हैं।










