Uttarakhand News 24 Sep 2026: लक्सर। घर में घुसकर महिला से मारपीट और अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कोर्ट को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि 23 जुलाई की रात के समय वह अपने घर में मौजूद थी। इस दौरान रंजिश के चलते आरोपित राजेंद्र सिंह, मोहनलाल, बिजेंद्र, जुगेन्द्र, कपिल, शिवांश, देवांश, तुषार, राजू, शेखर, और हरपाल लाठी डंडें और सरिये लेकर उसके घर में घुस आए।

कपड़े फाड़ दिए और उनके साथ अश्लील हरकतें की
आरोपितों ने उसके और उसके स्वजन के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके साथ अश्लील हरकतें की।

आसपास के लोगों ने आकर उन्हें किसी तरह उन्हे बचाया। मामले में पुलिस को शिकायत करने पर कोई सुनवाई नही होने पर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।