Uttarakhand News 6 Nov 2026: बागेश्वर। नगर के भागीरथी नाले में शुक्रवार सुबह मानव भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रोजाना की तरह नाले की सफाई कर रहे कर्मचारियों ने भ्रूण देखा तो तत्काल अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि भ्रूण नाले में किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।










