Uttarakhand News 12 Oct 2026: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), बिजली विजिलेंस और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सोमवार तड़के बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सुबह पांच बजे से शुरू हुए इस अभियान में सात टीमों ने गांधीनगर, आजादनगर, नयी बस्ती और उजालानगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान कुल 108 लोग बिजली चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए, जिनमें भाजपा से जुड़ी एक नेत्री भी शामिल बताई जा रही हैं। अचानक हुई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया।
यूपीसीएल के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में देहरादून से भी विजिलेंस टीम हल्द्वानी पहुंची थी। निगम की ओर से सभी पकड़े गए लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










