Uttarakhand News 22 May 2026: ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाए के लिए एसपी निहारिका तोमर के निर्देश में चल रहे चेकिंग अभियान में पुलिस टीम ने गौरीकुंड क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1.080 किलोग्राम चरस बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2.16 लाख रुपये दो लाख सोलह हजार रुपये है।
चौकी प्रभारी गौरीकुंड रघुवीर सिंह रावत ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक नेपाली मूल के व्यक्ति के कब्जे से1.080 किलोग्राम चरस एक मोबाइल फोन पकड़ा गया जिसमें भारतीय व नेपाली सिम कार्ड सक्रिय थे व 6,070 भारतीय रुपये व 450 नेपाली रुपये बरामद हुए।
प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह यह चरस नेपाल से लेकर आया था और यहां यात्रा मार्ग पर ऊंचे दामों में बेचने आया था। उन्होंने बताया आरोपी के के खिलाफ सोनप्रयाग कोतवाली में प्रभावी पदार्थ अधिनियम एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज दी गई है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
आरोपी हस्त बहादुर शाही (उम्र 37 वर्ष), निवासी गांव पालिका रास्कोट वार्ड नं पांच जिला कालीकोट, कर्णाली प्रदेश, नेपाल वर्तमान गौरीकुण्ड है।










