Uttarakhand News 14 May 2026: उत्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) आठ जून से शुरू होगा।
जानकारी के अनुसार, 29 मई से सात जून तक तैयारी और प्रशिक्षण होगा। आठ जून से सात जुलाई तक बीएलओ घर-घर का दौरा करेंगे। वहीं, ड्राफ्ट 14 जुलाई को जारी होगा। 14 जुलाई से 13 अगस्त तक आपत्ति की सुनवाई होगी।
इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी होगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम कुछ देर में प्रेस वार्ता करेंगे।










