Uttarakhand News 14 May 2026: हरिद्वार जिले के रुड़की में देश पहला हलाला का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने यूसीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही चार्जशीट भी फाइल कर दी है।
उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बाद हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। बुग्गावाला थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर बंदरजूड गांव में दर्ज दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहली बार हलाला को भी अपराध मानते हुए चार्जशीट में शामिल किया है।
पीड़िता ने पति दानिश पर जबरन हलाला कराने, मारपीट करने और घर से निकालने के आरोप लगाए थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाई। इसे देश में हलाला को अपराध की श्रेणी में शामिल करने का पहला मामला माना जा रहा है।










