Uttarakhand News 16 April 2026: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 335 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए 21 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे।
बोर्ड ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पदों के लिए संशोधित भर्ती विज्ञप्ति जारी की है। बोर्ड ने आवेदन के लिए अंतिम तिथि चार मई निर्धारित की है।
बोर्ड की ओर से 14 नवंबर 2025 में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों 180 पदों के विज्ञप्ति जारी की थी। अब इसमें नए पदों को शामिल कर कुल 335 पदाें पर एक साथ भर्ती की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों में पूर्व में आवेदन किया था उन्हें दोबारा से आवेदन आवश्यकता नहीं है।










