Uttarakhand News 26 Sep 2026: रुड़की। झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र के गांव झबरेड़ी कलां में शनिवार सुबह करीब 8:45 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक द्वारा एक युवक और युवती को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए झबरेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मुन्ना की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल युवती रूपा की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। गोली चलाने के आरोपी युवक अमन के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।