Uttarakhand News 26 Sep 2026: हरिद्वार। बहादराबाद के शांतरशाह में बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश की पूछताछ में सामने आया है कि सहारनपुर निवासी स्मैक तस्कर इस्तिखार को हैप्पी ब्लैकमेल कर पुलिस से पकड़वाने की धमकी दे रहा था।

इससे तंग आकर इस्तिखार ने अपने साथी मुदस्सिर और शादाब के साथ मिलकर हैप्पी की हत्या की साजिश रची। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि हत्या के लिए तमंचा मुकीम काला गैंग के शूटर साबिर ने मुहैया कराया था, जबकि समीर नाम के युवक ने वारदात में इस्तेमाल बाइक उपलब्ध कराई।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुदस्सिर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इश्तिखार, शादाब और अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि इस्तिखार हरिद्वार, कलियर और सहारनपुर क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करता था।

हैप्पी को उसकी गतिविधियों की जानकारी थी और वह लगातार इस्तिखार पर दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर इस्तिखार ने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। पुलिस अब फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

कपिल मौर्या की मौत हो गई, जबकि उसके पिता हरिशंकर मौर्या घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कपिल का पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं। पिता ने घायल बेटे को किसी तरह ऑटो में बैठाकर डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मूलरूप से बरेली के फरीदपुर निवासी हरिशंकर मौर्या कटघरिया में किराये पर रहकर बटाई पर खेती करते हैं। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह 13 वर्षीय बेटे कपिल के साथ बाजार से सब्जी बेचकर ठेला लेकर घर लौट रहे थे।

फाइल फोटो मृतक हैप्पी

कटघरिया के पास हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों पर घायल पिता-पुत्र की मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि दोनों सड़क पर मदद के लिए तड़पते रहे। हरिशंकर ने खुद बेटे को उठाया और ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां चिकित्सकों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।