Uttarakhand News 30 May 2026: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आएं मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु की जानकीचट्टी में मौत हो गई। धाम की यात्रा के दौरान अब तक मरने वालों की संख्या 14 हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के 61 बर्षीय हरिमोहन अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आएं थे। जानकीचट्टी में अचानक उनकी तबियत बिगगड़ गई। अचेतन अवस्था में उन्हें अस्पताल लाया गया।
जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी के प्रभारी डा अखिल राणा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।










