जिले पिथौरागढ़ में 25 साल की महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपित दामाद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की मां सुनीता देवी ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह छह वर्ष पूर्व छेड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुआ था। दोनों की पांच वर्ष की एक बेटी है। उसकी बेटी अपने पति कृष्ण कुमार के साथ न रहकर पिछले तीन माह से मायके रियांसी में ही रह रही थी।

पति कृष्ण कुमार बिण क्षेत्र में एक वेल्डिंग की दुकान में काम करता है और पास में ही कमरा किराए में लेकर रहता है। बीते रोज कृष्ण कुमार रियांसी और आनंदी को शाम को वापस घर भेज देने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आनंदी रात को घर नहीं लौटी।

आनंदी अगले दिन घर नहीं लौटी तो मां सुनीता देवी ने कृष्ण कुमार को फोन किया। उसने बताया कि आनंदी बीते रोज ही रियांसी के लिए निकल गई थी। कृष्ण कुमार आनंदी की ढूंढ खोज करने की बात कहकर रियांसी से वापस लौट गया। जिसके बाद सुनीता का शक और गहरा हो गया।

देर शाम सुनीता देवी ने अपने दामाद कृष्ण कुमार पर बेटी आनंदी देवी का दहेज के लिए उत्पीड़न करने और जिंदा जलाकर मार डालने की तहरीर पुलिस में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल एमसी पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहंचे। शुक्रवार की सुबह पिथौरागढ़ से सटे मैथाना गांव के कुछ लोग दूध लेकर बाजार की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें तालाब के पास धुंआ उठते नजर आया। करीब जाने पर उन्हें महिला का शव दिखाई दिया। लोगोें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला का चेहरा और छाती का भाग जला हुआ था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतका आनंदी देवी को घर लाने के बाद पति कृष्ण कुमार ने बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शह काे गधेरे में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। आज मामले का खुलासा किया जा सकता है।