Uttarakhand News 10 April 2026: देहरादून एसटीएफ ने पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट के हैंडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि तालीबानी विक्रांत कश्यप लंबे समय से देहरादून में रहा था। यहां वह एक कार वर्कशॉप में काम करता था। वह पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में था। वह यहां तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान का प्रचार कर रहा था।