Uttarakhand News 29 July 2026: टिहरी जिले में जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप लगाया गया है कि महिला के मानसिक रूप से बीमार पुत्र ने ही अपनी मां की हत्या की है।

घटना बीती रात की बताई जा रही है। आज सुबह जब महिला के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आस पास लोगों ने कमरे के अंदर देखा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।

देखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल बैराड़ी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर जांच में जुट गई है।