Uttarakhand News 04 Aug 2026: आयुर्वेदाचार्य और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में ब्लड डोनेशन कैंप की शुरुआत की गई। इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि योगपीठ के तमाम योगाचार्यों, वैज्ञानिकों और हजारों साधकों ने आचार्य बालकृष्ण को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाशित 40 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आज योग और आयुर्वेद ने विश्व भर में अपना लोहा मनवाया है, आज हम योग आयुर्वेद और सनातन का गौरव हमेशा बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं।

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि उनके जन्मदिन को पिछले करीब तीन दशकों से जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पतंजलि योगपीठ से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े लोगों के द्वारा अब तक करोड़ों औषधीय गुणों वाले पौधों का रोपण किया जा चुका है।