Uttarakhand News 04 Aug 2026: बागेश्वर जिले के कांडा थाना क्षेत्र के बांजझिरौटी से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जंगल में घास लेने गई एक महिला की पहाड़ी से पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने के कारण मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
बांजझिरौटी निवासी कमला देवी पत्नी पूरन राम (48) सोमवार सुबह घर से रोजमर्रा की तरह जंगल में घास लेने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पहाड़ी से नीचे फिसल गईं। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अपने पीछे चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं, जिनकी देखरेख और भविष्य को लेकर अब गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही कांडा थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई है।










