Uttarakhand News 29 April 2026: भीमताल के खुटानी में मंगलवार की रात सड़क पार करते समय एक तेंदुआ बाइक से जा टकराया। इस दौरान तेंदुआ बाइक में ही फंस गया। बाइक के पास तेंदुआ देख चालक ने दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई।

वहीं, हादसे में तेंदुआ घायल हो गया। तेंदुए के घायल होने की सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि तेंदुए के बाइक से टकराने की बात सामने आई है। टीम को मौके पर भेजा है। साथ ही रानीबाग से रेस्क्यू टीम बुलाई गई है।










