Uttarakhand News 19 June 2026: सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल होने और सुर्खियां बटोरने के चक्कर में युवा नियमों को ताक पर रखकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला भराड़ीसैंण स्थित हेलीपैड से सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

जैसे ही यह वीडियो कोतवाली गैरसैंण पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस ने मामले पर तत्काल कड़ा रुख अपनाया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर स्टंटबाज युवक की पहचान की और उसे दबोच लिया।

पुलिस ने युवक के खिलाफ एमवी एक्ट (मोटर वाहन अधिनियम) की सुसंगत धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के चक्कर में ऐसी जानलेवा हरकतें न करें।