Uttarakhand News 19 June 2026: चंपावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बापरू के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में राजेंद्र कुमार निवासी अतेड़ा डीडीहाट, बलदेव निवासी ननकोड़ा की मौत हो गई है। जबकि 35 वर्षीय नीतू देवी, आठ वर्षीय अक्षिता, पांच वर्षीय आरव निवासी ननकोड़ा कनालीछीना घायल हो गए। उनका इलाज उप जिला अस्पताल लोहाघाट में चल रहा है।