Uttarakhand News 24 April 2026: चकरेड़ा गांव के संत्तू लाल की मौत होने पर परिजन और नाते-रिश्तेदार 23 अप्रैल को उनका दाह संस्कार करने हरिद्वार गए थे। उन्हें क्या पता था कि उनकी यह अंतिम यात्रा होने वाली है। सभी लोग हरिद्वार से अपने गांव लौट रहे थे।

चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना से कई घरों में मातम पसर गया। दुर्घटना ने घर के इकलौते बेटे के साथ ही दो बेटियों का सुहाग भी छीन लिया। बुजुर्ग संत्तू लाल की अंत्येष्टि में गए सभी लोग आपस में नाते-रिश्तेदार थे। परिवार के आठ लोगों की मौत से गमगीन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

चकरेड़ा गांव के संत्तू लाल की मौत होने पर परिजन और नाते-रिश्तेदार 23 अप्रैल को उनका दाह संस्कार करने हरिद्वार गए थे। उन्हें क्या पता था कि उनकी यह अंतिम यात्रा होने वाली है। सभी लोग हरिद्वार से अपने गांव लौट रहे थे।

मातम के बीच ‘मातम’: अंत्येष्टि में गए थे, लौटते समय आठ रिश्तेदारों को खाई में खींच ले गई मौत, दर्दनाक तस्वीरें

इस दौरान चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास दोपहर करीब सवा दो बजे वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे वाहन में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।

दाह संस्कार में मृतक का बेटा प्रेमलाल के अलावा दामाद आशा लाल निवासी ठेला, चांजी निवासी दामाद विजय लाल और उसका भाई लक्ष्मण की भी मौत हो गई जबकि लोस्तू बडियारगढ़ निवासी दामाद उत्तम कुमार घायल हो गया।

हालांकि जिला अस्पताल पहुंचाए गए घायल को डाॅक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य अनुज लाल ने घायलों को उचित उपचार देने की मांग की है।