देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी रक्षाबंधन को देखते हुए बहनों को बड़ा तोहफा दिया है, राज्य में उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने मुफ्त बस यात्रा के सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर बस संचालन के लिए जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हए रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के किराये में शत प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

महिलाओं को छूट का लाभ केवल उत्तराखंड राज्य के अंदर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।