Uttarakhand News 23 July 2026: हल्द्वानी शहर के इंदिरानगर छोटी रोड निवासी 20 वर्षीय युवती ने बुधवार रात चोरगलिया रोड स्थित गौला गुल से नदी में छलांग लगा दी। उसे देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। लोग नदी की ओर दौड़े और कुछ ही देर में युवती को बचा लिया। उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मूलरूप से किच्छा जिला ऊधमसिंह नगर निवासी एक व्यक्ति यहां परिवार के साथ रहता है। उसने बनभूलपुरा के इंदिरानगर छोटी रोड क्षेत्र में एक भी किराए का कमरा ले रखा है। करीब पांच दिन पहले वह परिवार के साथ बनभूलपुरा रहने आए थे। बुधवार की शाम उसकी बेटी घर में खाना बना रही थी कि तभी उसका अपने भाई से झगड़ा हो गया। भाई की बात उसे इतनी चुभी की वह गुस्से में घर से निकल गईं। परिजनों ने भाई-बहन की कहासुनी को हल्के में लिया लेकिन युवती गौला पुल पर पहुंच गईं और रात करीब आठ बजे उसने नदी में छलांग लगा दी।
सूचना पर बनभूूलपुरा कोतवाली के एसआई गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने मामूली कहासुनी होने की जानकारी दी।










