Uttarakhand News 30 July 2026: हल्द्वानी शहर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर हल्द्वानी पुलिस ने मेरठ निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले अपनी पहचान छिपाकर पीड़िता से दोस्ती की। इसके बाद शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने धर्म बदलने का वादा किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके मोबाइल से चैट, फोटो और वीडियो भी डिलीट कर दिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।