Uttarakhand News 31 July 2026: रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद अलकनंदा व मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिस कारण निचले इलाकों पर रहने वालों को सतर्क किया गया है। लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई है।
नदी-नाले उफान पर
वहीं श्रीनगर में शुक्रवार सुबह लगातार बारिश के बीच अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़कर 534.80 मीटर दर्ज किया गया, जो 535 मीटर के चेतावनी स्तर से महज 20 सेंटीमीटर नीचे है। नदी का खतरे का निशान 536 मीटर निर्धारित है।
लगातार हो रही बारिश तथा चमोली और रुद्रप्रयाग जनपदों में नदी-नालों के उफान पर होने का असर श्रीनगर तक पहुंचने लगा है।
अलकनंदा नदी पूरे रौद्र रूप में बह रही है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों और निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।










